फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गढ़वाल रेजिमेंट फाइनल में खिताब से एक कदम दूर

विज्ञापन
ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। गढ़वाल रेजिमेंट ने एएमसी को 3-1 से मात देते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेला गया पहला सेमीफाइनल एकतरफा रहा, जिसमें गढ़वाल रेजिमेंट के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

मुकाबले का पहला गोल एएमसी के नाम रहा। खेल के 26वें मिनट में मो. सैफी ने साथी के पास को गोल में तब्दील किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद गढ़वाल रेजिमेंट ने हमलों की झड़ी लगा दी। संजय ने टीम के लिए बराबरी वाला गोल किया। इसके बाद लोकेंद्र एक्शन में आए और उन्होंने 46वें और 55वें मिनट में गोल दागते हुए गढ़वाल रेजिमेंट को 3-1 से बढ़त दिला दी। दो गोल से पिछड़ी एएमसी ने भरसक प्रयास किए, लेकिन गढ़वाल रेजिमेंट की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक न चली। इस तरह 3-1 से जीत दर्ज करते हुए गढ़वाल रेजिमेंट ने लीग के फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को लीग का दूसरा सेमीफाइनल व्हाइट ईगल और ब्ल्यू डायनमोज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें