नोएडा (संवाद)। विजय स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए आईडीसी क्रिकेट लीग मैच में वन एसओसी ने कोसमिक डेवील को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोसमिक डेवील ने 10 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में वन एसओसी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में दो विकेट खोकर 89 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।