फोटो
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम वाहन से सामान लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खराब हो गई। पीक समय में एक्सप्रेसवे पर वाहन खराब होने से मार्ग प्रभावित होने लगा। डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्र ने बताया कि ट्रॉली को सड़क किनारे तक लाने के लिए टीम ने हाइड्रा क्रेन को सहायता के लिए बुलाया। जिसके आने में समय लग रहा था। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ता देख ट्रैफिक कर्मी ने स्वयं ट्रॉली से सामान उतारना शुरू कर दिया। सामान उतारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे किया गया। जिससे मार्ग सुचारू हो सका। ब्यूरो