फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉक प्रमुखों में से एक सीट महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद के तीन ब्लॉक प्रमुखों में से एक सीट को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि दो सीटें सामान्य श्रेणी में रहेगी। वहीं जिला पंचायत चेयरमैन की सीट को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 17 मार्च को आरक्षण के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। गौतमबुद्ध नगर में दादरी, बिसरख और जेवर तीन ब्लॉक हैं। दनकौर ब्लॉक पहले ही खत्म हो चुका है। उसके गांवों को जेवर में शामिल कर दिया गया है। तीनों ब्लॉकों में 88 ग्राम पंचायतें हैं। शासन ने तीनों ब्लॉक प्रमुखों में से एक सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दिया है। वहीं दो ब्लॉक प्रमुख सीट को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। वहीं जिला पंचायत के अब केवल पांच वार्ड हैं।
पांच वार्ड से चुनकर आने वाले सदस्य ही चेयरमैन का चुनाव करेंगे। जिला पंचायत के चेयरमैन पद को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। एक सप्ताह पहले आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करके अंतिम सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन हाईकोर्ट ने अंतिम सूची को जारी करने से रोक दिया। उसके बाद हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया को दोबारा करने के निर्देश दिए। हालांकि पहले भी जिला पंचायत चेयरमैन सीट को सामान्य ही रखा गया था। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर आरक्षण के लिए शासन से दिशानिर्देश मिलने का इंतजार है। शासन से कार्यक्रम आने के बाद ही 88 प्रधान, 119 ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के 5 वार्डों में आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति आरक्षण के दिशानिर्देशों के आधार पर सीटों के आरक्षण को घोषित करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि शासन से कार्यक्रम के आने का इंतजार है। शासन के निर्देशानुसार 26 मार्च तक आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें