जिले में कोरोना का एक नया केस मिला
पुन्हाना। जिले में बीते 24 घंटे में कोराना का एक केस नगीना खंड के गांव झिमरावट से सामने आया है। वहीं, एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अरविंद ने बताया कि नूंह जिले में अब तक कोरोना के 1696 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 1658 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 8 मरीज एक्टिव हैं। जिले में कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 53096 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 49141 लोगों की निगरानी अवधि पूरी हो चुकी है। शेष 3955 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 166742 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 159387 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 5110 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।