जिले में एक व्यक्ति संक्रमित, दो मरीज स्वस्थ
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया मामला गांव जहटाना से सामने आया है। वहीं, 2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। कोरोना के अब 12 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक कोरोना के 1668 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1626 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से 30 मौतें हो चुकी हैं। जिले में अब तक 52171 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 44134 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। 151565 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 144898 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 4450 की रिपोर्ट आनी शेष है।