फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा एक ‘राष्ट्र-एक चुनाव’

Wed, 24 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज व पार्वती इंटर कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एक राष्ट्र-एक चुनाव से होने वाले फायदे गिनाए गए। युवाओं को इस दौरान जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव की परिकल्पना केवल प्रशासनिक सुविधा तक सीमित नहीं है। यह लोकतंत्र की निरंतरता, स्थायित्व और समग्र विकास की नींव है। इससे नीति निर्धारण बाधित नहीं होगा और सरकारें अपने कार्यकाल में पूरी नीतिगत प्रतिबद्धताओं को साकार कर सकेंगी। यह देश को सशक्त व समृद्ध बनाएगा। इससे चुनावी खर्चे का काफी बोझ कम होगा।
विशिष्ट अतिथि एवं सह-संयोजक अजय दुबे ने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक निर्णायक भूमिका में है। ऐसे में एक समान और समकालिक चुनाव प्रणाली देश की लोकतांत्रिक एवं आर्थिक संरचना को अधिक सशक्त बनाएगी। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विकास कार्यों काे स्थायित्व भी मिलेगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक शौर्य प्रताप राय ने कहा कि लगातार होने वाले चुनाव न केवल प्रशासनिक व्यवधान उत्पन्न करते हैं, बल्कि जनमानस का ध्यान विकास से हटाकर राजनीति की ओर मोड़ते हैं। एक साथ चुनाव कराना समय की मांग है।
विज्ञापन

इस दौरान अजीत सिंह, राजेश सिंह, मारुति नंदन पाठक, अभिषेक सिंह, अनुराग त्रिपाठी, डाॅ. सोनी सिंह, अभिषेक शुक्ला, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें