फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहगीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद के धनुपुरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ठेकेदारी करते हैं। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में वो किसी साइट पर काम करा रहे हैं। उनके यहां पर काम करने वाले शिवचरण मांझी 4 मार्च को रात करीब 9 बजे जयपुरिया स्कूल के पास की सर्विस रोड पर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से एक कार ने शिव चरण को टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें