फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गुरुग्राम अलवर मार्ग पर मरोड़ा गांव के पास शुक्रवार दोपहर मछली लदे टेंपो और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दरअसल, पुन्हाना खंड के गांव जक्खोपुर से एक टेंपो में दर्जनों लोग मछलियों को भरकर फरीदाबाद ले जा रहे थे। जैसे ही वह मरोड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो उनकी गाड़ी की एक डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में जावेद (25) पुत्र जुम्मा निवासी गांव फिरोजपुर नमक की मौके पर मौत हो गई। जबकि खालिद उमरा, खुशी जखोपुर के अलावा फिरोजपुर नमक गांव के आदिल पुत्र खुर्शीद, शमशाद पुत्र लुकमान, मुस्तफा पुत्र वाहिद, इजहार पुत्र इशाक, साहिल पुत्र हारूण व वाहिद पुत्र खुर्शीद घायल हो गए। इनमें वाहिद व इजहार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नूंह सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 12 बजे गुरुग्राम अलवर मार्ग पर ड्राईवरों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें