फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के मैनेजर से 92 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। मोहमदपुर-जलालपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के मैनेजर से 92 हजार रुपये लूट लिए। वारदात 17 अक्तूबर की है जब पीड़ित कंपनी के किस्त की रकम उपभोक्ताओं से लेकर लौट रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को मैनेजर की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद कुमार निवासी नियर गुरद्वारा, जिला जींद हरियाणा ने बताया कि वह भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी मानेसर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के लिए किस्तों पर ऋ ण देती है। गत 17 अक्तूबर को कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र पारासर और वह गांव चाहलका व सुन्ध में किस्त की राशि लेकर बाइक पर मानेसर जा रहे थे। दोपहर 3:30 बजे जब वह मोहमदपुर- जलालपुर रोड पर पहुंचे तो अचानक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी। जब तक वह कुछ समझते तब तक आरोपी उसके पास से रुपयों सहित बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 92 हजार 125 रुपये और कंपनी के कागजात व जरूरी सामान रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें