फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव रवा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिरोजपुर झिरका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य झोपड़ी को बारिश में दुरुस्त कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरशद, खैरम व सोहराब झोपड़ी को दुरुस्त कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आकाशीय बिजली गिरी। जिससे अरशद, खैरम और सोहराब बुरी तरह से झुलस गए। सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी दोनों घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर निरीक्षण किया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें