यमुना सिटी/रबूपुरा (संवाद)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत और एक घायल हो गया। पहले मामले में जेवर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने गाजियाबाद से जेवर आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल के भाई प्रवीण कुमार शर्मा ने जेवर कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे मामले में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मिर्जापुर गांव के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने दूसरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।