फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुक्सर जेल में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहे कैदी मुनव्वर (63) की मंगलवार देर रात मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है। साथ ही जिला न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की मांग की है। गौतमबुद्ध नगर जेल अधीक्षक विपिन मिश्र के अनुसार, तीन जनवरी 2013 में हत्या के एक मामले में मुजफ्फरनगर जिला न्यायालय ने उसे सजा सुनाई थी। जून 2018 में मुनव्वर को लुक्सर जेल में स्थानांतरित किया गया। मंगलवार रात करीब 11.22 बजे उसने सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और कंपकंपी की शिकायत की। पहले उसे जेल की डिस्पेंसरी ले जाया गया। फिर जेल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके साथ जेल के दो वार्डन जगदीश और अशोक सिंह भी मौजूद थे। रात करीब 12.50 बजे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने मुनव्वर को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें