फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

तावड़ू। तावडू -नूंह रोड पर गांव ग्वारका के निकट कंटेनर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर चालक करीब 30 मीटर तक मृतक को घसीटता चल गया है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावडू थाना इलाके के गांव बावला के रहने वाले आबिद ने बताया कि शनिवार को सगे भाई सुरेश, भभल और उनका भांजा संदीप मोटरसाइकिल से गांव पढैनी में अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे, जब वे तावडू -नूंह रोड पर गांव ग्वारका के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक कंटेनर चालक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संदीप (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहा नूंह थाना इलाके के बीकपुर गांव का रहने वाला था, जबकि दोनों सगे भाई सुरेश व भभल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भभल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नलहड़ नूंह रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी जाकिर, रजाक, मुफीद ने बताया कि कंटेनर चालक बाइक सहित मृतक और घायलों को करीब 30 मीटर तक घसीटता चला गया, जिसके कारण संदीप को बहुत गहरी चोट आई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर एकजुट होकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

--------------------------------
फोटो कैप्शन: घटनास्थ्ल पर जाम लगाते ग्रामीण व जाम के कारण सड़क पर फंसे वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें