फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में चेरी काउंटी पुलिस चौकी के पास बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि मंगलवार रात बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि ग्रेनो वेस्ट में दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। चेरी काउंटी चौकी के पास पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद विजयनगर निवासी विक्रम के रूप में हुई है। वह ग्रेनो वेस्ट में लूट व चोरी की वारदात में वांछित चल रहा था। बिसरख थाने में उसके खिलाफ लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पूछताछ में आरोपी ने फरार साथी का नाम विशाल बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें