फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सेक्टर-160 के पास दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार से मवेशियों का मांस मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी बुलंदशहर के मऊखेड़ा निवासी इसरार को गिरफ्तार किया है। आरोपी संभल के पास जंगल में लावारिस गोवंश की गोकशी कर मांस दिल्ली के शाहीन बाग और मुस्तफाबाद क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से मांस बरामद हुआ था। कार में सवार आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने गोकशी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। दुर्घटनाग्रस्त कार में मिले मोबाइल से आरोपियों की पहचान की गई। रविवार को झट्टा अंडरपास की सर्विस रोड से इसरार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मालागढ़ के इवली खान और मलकपुर के चमन भी गोकशी में शामिल हैं। आरोपियों ने संभल से कासगंज की ओर आते समय जंगल में लावारिस गोवंश की गोकशी की। इसके बाद आरोपी मांस को दिल्ली में बेचने जा रहे थे। आरोपी ने बताया कि पहले वे बुलंदशहर क्षेत्र में गोकशी करते थे। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।
खरीदने और मदद करने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
एसओ ने बताया कि दिल्ली में मांस खरीदने वाले व संभल के जंगल में गोकशी में मदद करने वाले आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें