फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होटलकर्मी को पिस्टल दिखा सामान ले जाने का एक आरोपी काबू

विज्ञापन
फोटो : 10आरोपी, राजू सिंह - फोटो : shopian news
विज्ञापन
बावल। थाना बावल पुलिस ने गत वर्ष दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटलकर्मी को पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती सामान ले जाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव हरचंदपुर निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 जुलाई को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन चौक के नजदीक एक होटल पर काम करने वाले यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव विजोली निवासी अनमोल शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि 12 जुलाई 2024 की रात को वह होटल के कैश काउंटर पर बैठा हुआ था।
रात को सवा 12 बजे गांव हरचंदपुर निवासी मनोज शर्मा उसके पास आया व जेब से पिस्टल निकालकर उसने धमकाते हुआ कहा कि उसके पास हथियार है। वह उसके साथ कुछ भी कर सकता है। इसी दौरान अनमोल की मौसी का लड़का विपिन भी वहां आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे भी पिस्टल दिखाकर धमकाया और होटल के काउंटर से जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, नमकीन व पानी की बोतल आदि सामान लेकर बिना पैसे दिए ही वहां से चला गया।
पुलिस ने थाना बावल में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव मोहम्मदपुर निवासी मनोज व हितेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें