फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरे दिन अतरौली-मथुरा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Tue, 16 Sep 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती ब्रज प्रांत की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतरौली और मथुरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फिरोजाबाद और कासगंज के खिलाड़ी भी दूसरे दिन विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बाधा दौड़ में अनामिका दास (वृंदावन), डॉली (अतरौली), गुनगुन (बदायूं), शिवम, अमित व कृष्ण प्रताप (मथुरा) ने स्वर्ण पदक जीते। वॉक रेस में प्रीति (अलीगढ़), निक्की (अतरौली), लक्ष्मी यादव (बदायूं), आदित्य (अतरौली), इशिता (फिरोजाबाद) व रंजन (मथुरा) के नाम स्वर्ण पदक रहे।
लंबी कूद में वंशिका (बदायूं), कृष्ण प्रताप (मथुरा) व नवनीत (बदायूं) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चक्का फेंक में क्षमा (वृंदावन), माधुरी (अतरौली), दिलवर (कासगंज), गोल्डन चौधरी (मथुरा) व तनिश (अतरौली) विजेता बने। हैमर थ्रो में अतरौली की याशिका रानी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन गुंजन (अतरौली) का रहा, जिन्होंने लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता। डाली (अतरौली) ने भी शानदार प्रदर्शन से चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इस प्रतियोगिता का आयोजक है। निर्णायक मंडल के सदस्य रमेशपाल गंगवार, शिवेंद्र, ट्रैक प्रभारी गिरीश तोमर, रामनिवास व होडिल सिंह, घनश्याम सिंह, जगवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें