नोएडा। एयरपोर्ट पर विमान से उतरने वाले यात्रियों में से 25 लोगों ने सिटी बस को अपने सफर का साथी बनाया। एयरपोर्ट से चलने वाली अधिकतर बसें खाली ही दौड़ती रहीं। एयरपोर्ट पर सिटी बसों का स्टॉप कुछ दूरी पर बनाया है। इस वजह से एयरपोर्ट से उतरने वाले यात्री दूर जाने के बजाय निजी कैब का सहारा ले रहे हैं। आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया एयरपोर्ट तक नियमित बसें जा रही हैं।