फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली के दिन दोस्तों ने बाउंसर की शराब में जहर मिलाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसर की मौत, घर से बुलाकर ले गए दो दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन

- रंग खेलने के बहाने बुलाकर ले गए थे, रास्ते में शव फेंककर हुए फरार
- परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर मारने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। होली खेलने के लिए ऊंची दनकौर निवासी बाउंसर को दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए। संदेहास्पद परिस्थितियों में मनीष शर्मा (23) मौत हो गई। मौत के बाद दोनों आरोपी शव को बाइक पर रखकर सुनसान जगह पर फेंकने जा रहे थे। उसी दौरान लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने राशिद और सलमान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। युवक का विसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ऊंची दनकौर निवासी मनीष शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बाउंसर था। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार बुधवार को होली के मौके पर दोपहर करीब 1 बजे कस्बे निवासी दोस्त राशिद और सलमान उसके घर बाइक लेकर आए। आरोपी होली खेलने के बहाने उसे ले गए। घर से जाते वक्त उसने मां से हजार रुपये भी लिए थे। शाम के करीब 7:30 बजे उसके परिजन को सूचना मिली कि मनीष अचेत अवस्था में कस्बे के नजदीक पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक बेसुध था। परिजन उसे जिम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन





मौत की खबर सुनते ही कोतवाली के बाहर किया हंगामा

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद शव को बाइक पर बीच में रखकर यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक फेंकने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कस्बे के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी शव को मौके पर ही फेंक कर फरार होने लगे। लोगों ने घेर कर दोनों को दबोच लिया। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उधर मनीष की हत्या की जैसे ही परिजन व कस्बे के लोगों को सूचना मिली तो बड़ी तादाद में देर रात को परिवार के साथ लोग कोतवाली पहुंच गए। जहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। वहीं घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।




दोपहर बाद ही हो गई थी मौत
पोस्टमार्टम में मौत दोपहर बाद करीब 3 बजे मौत होने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत होने के बाद आरोपी उसका शव ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


कोट
पीड़ित परिवार की शिकायत पर उसके ही दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। -अशोक कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें