फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन और सहभोज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। आंवला नवमी के अवसर पर बुधवार को सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे सामूहिक पूजन किया। सुबह चार बजे मंदिर पहुंची महिलाओं ने भजन-कीर्तन और भगवान को भोग लगाने के बाद एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने घरों से पारंपरिक पकवान बनाए थे, जिन्हें भगवान को भोग लगाने के बाद सभी ने पेड़ के नीचे बैठकर सामूहिक रूप से ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अंजना शर्मा, नीता शर्मा, कंचन राजपूत, नीतू झा, नीलम चौहान, चंपा देवी, गीतू सिंह और विमला नेगी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। वहीं, हेमलता राजपूत, गीता तिवारी, सरोज शर्मा और सरला गुप्ता ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में महिलाएं कई वर्षों से धार्मिक परंपराओं को मिलकर निभाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें