फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
डंपर की टक्कर से घायल हमीद। - फोटो : ?????
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

तावडू। डंपर की चपेट में आने से सोमवार दोपहर नगर के बावला बाईपास पर मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया और घायलों को नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा पीड़ित बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित हमीद पुत्र नसरू निवासी गांव गुरनावट थाना तावडू ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी मां हाफिजन (65) को उसकी बुढ़ापा पेंशन दिलवाने के लिए बाइक पर तावडू बैंक लेकर जा रहा था। मुन्फेद निवासी गांव गुरनावट उसकी बुजुर्ग मां को पीछे बैठकर पकड़ा हुआ था। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। करीब 1:30 बजे जब वह नगर के बावला बाईपास पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हमीद के मुताबिक हादसे में पीड़ित और मुनफेद टक्कर के बाद दूर जा गिरे जबकि पीड़ित की मां हफीजन पत्नी नसरू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुन्फेद व हमीद को स्थानीय लोगों की मदद से नगर के निजी अस्पताल ग्लोबल हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें