फोटो है
-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आरबी वीकडे नाइट्स-13 लीग मैच में ओल्ड मॉन्क्स टीम ने विकेड-11 को दो रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड मॉन्क्स ने आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम के जीवेश पांडे ने 36 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं, विकेड-11 की टीम 19.5 ओवर में ही 154 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के वरुण शर्मा ने 30 गेंदों में 35 रन और वंश ने 14 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। जीवेश पांडे मैन ऑफ द मैच बने।