जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम मनमोहन सिंह। स्रोत :
मेले में महिला रस्साकशी और महानाटी रहेगी आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टार कलाकारों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक व प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का आयोजन प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा। इसे लेकर मेला कमेटी की बैठक निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि 20 नवंबर की रात को दिवाली दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड में आयोजित की जाएगी। दिन का मेला 21, 22 और 23 दिसंबर को तामिउड़ी स्थित खेल परिसर मैदान में आयोजित होगा। इसके अलावा इस बार व्यापारिक मेला निरमंड के तामिउड़ी स्थित खेल परिसर में लगाया जाएगा। बूढ़ी दीवाली मेले का विशेष आकर्षण महिला रस्साकशी और महिलाओं की महानाटी रहेगी। महिला रस्साकशी का आयोजन 22 और 23 दिसंबर को खेल परिसर निरमंड में किया जाएगा। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम 21, 22 और 23 दिसंबर को शाम 6:00 से 10:00 बजे तक स्थानीय रामलीला मैदान में स्थित नागरिक मंच पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टार कलाकारों का चयन शीघ्र किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर एक अंतिम समीक्षा बैठक जल्द आयोजित होगी।