ओखला पक्षी विहार की सीमाएं तय
नोएडा। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने ओखला पक्षी विहार की सीमाएं तय कर दी हैं। यदि किसी व्यक्ति को सीमांकन पर आपत्ति है तो वह नवंबर के अंत तक जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकता है। इसके बाद किसी आपत्ति पर कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि ओखला पक्षी विहार की चारों सीमाएं तय कर दी गई हैं। उत्तर में ओखला वियर व वियर तटबंद, पूर्व में बाया एफ्लक्स तटबंध, दक्षिण में टाई तटबंध न्यू ओखला बैराज व ओरलिंग चैनल और पश्चिम में दाया मार्जिनल तटबंध तक सीमा तय की है। इसमें लोगों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक मौका दिया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। जिला प्रशासन सीमांकन को पक्का करने से पहले एक बार और मौका देना चाहता है। यदि किसी को कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो वह नवंबर अंत तक करा सकता है। डीएम ने बताया कि इस क्षेत्र की जमीन नवंबर के बाद ओखला पक्षी विहार को सौंप दी जाएगी। उसके बाद कोई व्यक्ति वहां अपनी जमीन बताता है या कोई वाद दायर करता है तो इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।