नोएडा (संवाद)। द स्कूल फॉर टैलेंट स्पॉटर द्वारा आयोजित द लिटिल स्पॉटर्स शेफ प्रतियोगिता में बच्चों ने बिना गैस के हेल्दी फूड प्रेजेंटेशन, प्रभावशाली संवाद शैली, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। ओजस्वी चौहान ने पहला, नियारा यादव ने दूसरा और अथिरा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर संस्था की संस्थापक और मेंटर श्रद्धा कपिला भी मौजूद रहीं।