फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट कर करंट लगाने के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजरासी में तीन महीने पहले की घटना, रंजिश के चलते युवक को दी थी प्रताड़ना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छिजारसी में तीन महीने पहले रंजिश के चलते पांच युवकों ने एक शख्स के साथ मारपीट कर और उसे करंट लगाया था। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 63 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर पीड़ित के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


छिजारसी के जेजे कॉलोनी के रहने वाले प्रहलाद सिंह ने बताया कि बीते साल दिसंबर माह में बेटा दीपक काम के लिए श्रमिक चौक गया था। काम नहीं मिलने पर वह घर लौट रहा था तभी पड़ोस के रहने वाले राहुल, कांता, विकास समेत दो अज्ञात लोगों ने उससे रास्ते में मारपीट की और बाद में हाईवोल्टज करंट भी लगाया, जिससे वह बेसुध हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस का कहना है कि तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें