फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लैटिन अमेरिका व कैरेबियन देशों के अधिकारियों ने जानी प्रशासनिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लैटिन अमेरिका व कैरेबियन देशों के अधिकारियों ने जानी प्रशासनिक व्यवस्था
विज्ञापन

40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया जिले का भ्रमण, साइबर सुरक्षा सेल की कार्यप्रणाली को भी समझा

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। केंद्र, राज्य एवं जनपदों में प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली, योजना एवं कार्यक्रमों की गहन जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के सिविल सेवकों के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिले का भ्रमण किया। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई, इसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले और प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जिला है, जो अपनी औद्योगिक उपलब्धियों को लेकर विश्व विख्यात है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारों के संबंध में भी बताया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर-108 नोएडा और साइबर सुरक्षा सेल का भी दल ने भ्रमण किया। साइबर सुरक्षा सेल की कार्यप्रणाली को समझा। प्रतिनिधिमंडल नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस नई दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. हिमांशी रस्तोगी एवं डॉ मुकेश भंडारी के नेतृत्व में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें