फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस लेकर गायब हुए अधिकारी, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सुपरटेक रोमानों सोसाइटी के निवासियों ने वाईजी एस्टेट एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद जरूरी सेवाएं बंद कर दी गईं, जिससे निवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। सोसाइटी निवासी लोकेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंसी के अधिकारी बिना सूचना दिए सोसाइटी छोड़कर चले गए। इसके बाद लिफ्ट, बिजली बैकअप, पानी आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी जैसी सेवाएं प्रभावित हो गईं। निवासियों का कहना है कि बिना हैंडओवर और रिकॉर्ड सौंपे अधिकारियों के गायब होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत में नितिश अरोड़ा, अरुण चौहान और हरीश शर्मा समेत अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एजेंसी प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें