फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज सेक्टर-132 में 10 घंटे, सेक्टर-63 में 5 घंटे बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत उपकरण बदलने के लिए बाधित रहेगी सप्लाई, कई सेक्टरों और हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू किया है। इसके चलते रविवार को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। विद्युत निगम के अनुसार, सेक्टर-132 स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर आरडीएसएस योजना के तहत 11 केवी वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे नगली नगला, रोहिलापुर, शाहपुर, सेक्टर-128, 131, 132 और 134 समेत कई इलाके प्रभावित होंगे। डीपीएस स्कूल, प्रोमेथियस स्कूल, कल्पतरु और पारस मॉल में भी बिजली बाधित रहेगी। वहीं सेक्टर-63जी उपकेंद्र पर नए ब्रेकर और कंट्रोल पैनल लगाने के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जी-ब्लॉक सेक्टर-63, चोटपुर और छिजारसी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता 1912 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें