फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाने का काम करें अफसर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए है। कहा है कि बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान कराना होगा। डीएम मेधा रूपम ने बैठक में विद्युत परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। विद्युत निगम के अफसरों ने विद्युत उपकेंद्रों की वर्तमान स्थिति, लाइन विस्तार कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीएम ने निर्देश देकर कहा कि जिले में विद्युत व्यवस्था को लगातार सुचारू और प्रभावी बनाए रखना होगा। ऐसे में सभी काम तय समय में गुणवत्ता के साथ करने होंगे। आमजन को बिना किसी बाधा के बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करानी होगी। विद्युत संबंधी शिकायतों के तत्काल समाधान करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें