फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार साल में इस बार सबसे अच्छी रही अक्तूबर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल अक्तूबर में एक भी दिन रेड जोन में नहीं रहा ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पिछले तीन साल के मुकाबले इस बार अक्तूबर माह में ग्रेनो की हवा सबसे बेहतर रही है। ग्रेनो का एक्यूआई ज्यादातर दिन ग्रीन और येलो जोन में दर्ज किया गया और एक भी दिन रेड जोन में नहीं पहुंचा। जबकि पिछले तीन साल में एक्यूआई कई दिन रेड जोन में रहा था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि हवा और बारिश वायु प्रदूषण को कम करने में मददगार रहे हैं। बाकी नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


इस बार अक्तूबर शुरू होने के साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के साथ सीपीसीबी और यूपीपीसीबी सक्रिय है। ताकि वायु प्रदूषण को रोका जा सके। अक्तूबर माह में 12 दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा है। जबकि 5 दिन ग्रीन जोन और 14 दिन येलो जोन में रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
पिछले 4 साल में कैसी रही अक्तूबर में ग्रेनो की हवा
वर्ष ग्रीन जोन येलो जोन ऑरेंज जोन रेड जोन

2023 00 04 22 05
2024 00 15 15 01
2025 01 11 17 02
2026 05 14 12 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें