बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन से हटाया कब्जा
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव धूम मानिकपुर में वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। खसरा संख्या 2946 की करीब 4870 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन के मुताबिक यह जमीन कृषि प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए चिह्नित है, जिस पर पिछले कुछ वर्षों से अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से निर्माण व खेती की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान कई पक्के निर्माण ढहाए गए। ब्यूरो