फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी तरीके से मकान पर कब्जा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी तरीके से मकान पर कब्जा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रबूपुरा संवाद। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी कुछ व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी तरीके से मकान पर कब्जा करने का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने एक महिला समेत पांच लोगों पर आरोप लगाकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में लोकेश ने कहा है कि गांव में 156 वर्ग गज जमीन पर उसका मकान है, जोकि उसे विरासत में मिला था। उसके भाई सत्यवीर और दिनेश ने अपने हिस्से का मकान बेच दिया था। पिछले वर्ष उसने भाई सत्यवीर को एक कमरा रहने के लिए दिया था। वह काम के चलते दिल्ली चला गया और पत्नी ममता मायके चली गई। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर भाई सत्यवीर, वीर प्रताप भाटी, निरंजन लाल शर्मा और सत्यवीर के साथ मिलकर मकान की रजिस्ट्री वीर प्रताप भाटी की पत्नी शीतल भाटी के नाम करा दी। पता चलने पर जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें