फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोसेवा की राह में रोड़े, मुश्किल से पहुंच रहा चारा

Wed, 08 Oct 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंशों को आसरा देने के लिए जड़वाला चरखेत में अमलावा नदी किनारे बनाई गई गोशाला का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। गोशाला तक पशुओं का चारा पहुंचाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गोशाला के रास्ते से मलबा हटाने व संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन




दो साल पहले ग्रामीणों ने निराश्रित गोवंश की सुविधा के लिए साहिया में गोशाला का निर्माण कराया था। स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह ने विधायक निधि से गोशाला निर्माण के लिए चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की थी। ग्रामीणों ने गोशाला तक जाने के लिए एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया था।

अतिवृष्टि के कारण मलबा आने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर पत्थर, मिट्टी आदि जमा हो गए, जिससे गोशाला तक आवाजाही में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गोसेवा समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, मोहन लाल शर्मा, बलबीर राठौर, मोहन भारती, मनोज राठौर, गुमान दास, महेंद्र राठौर ने बताया कि चकराता विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से सड़क से मलबा हटाने व उसकी मरम्मत कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन




लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया की कालसी-चकराता मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार व भू-धंसाव को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मरम्मत कार्य हो जाने से गोशाला का रास्ता भी ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें