फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी-1 के लेआउट में बदलाव पर आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण को संशोधित लेआउट सौंपेगा बिल्डर, इसके बाद प्राधिकरण मांगेगा आपत्ति सुझाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-1 के लेआउट में बदलाव के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द शहरवासियों से आपत्ति सुझाव मांगेगा। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि संशोधित लेआउट प्लान को बिल्डर बृहस्पतिवार को जमा करेगा। इसके बाद दो-तीन दिन तक मास्टर प्लान का अध्ययन कर प्राधिकरण लोगों से 15 दिन में आपत्ति-सुझाव मांगेगा। इसके बाद मंजूरी देकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मंजूरी प्रक्रिया के बाद यहां की ग्रुप हाउसिंग में बिल्डर बकाया जमा कर फ्लैटों के लिए अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) प्राधिकरण से ले सकेंगे। फिर फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री खुलेंगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सिटी-2 के लिए आज आ सकता है अहम फैसला
सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 के संशोधित मास्टर प्लान को नोएडा प्राधिकरण मंजूरी दे चुका है। 8 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को सशर्त ओसी भी जारी की जा चुकी है। इसमें खेल सुविधाएं न विकसित होने तक 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखने की शर्त शामिल है। इस शर्त से असहमत कुछ बिल्डर कोर्ट गए हुए हैं। बृहस्पतिवार को सुनवाई प्रस्तावित है। यह सुनवाई स्पोर्ट्स सिटी के बाकी बिल्डरों और प्राधिकरण के लिए अहम होगी। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि कोर्ट के आदेश का प्राधिकरण अनुपालन करेगा। फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आने पर अगर परियोजना में सभी फ्लैट बिल्डर बेंच चुका है उस स्थिति में सर्किल रेट के हिसाब से बैंक गारंटी जमा करने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें