- प्रोफाइल पर मोबाइल नंबर भी डाला, शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपनी में काम करने वाली युवती का सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डाल दिया है। इस मामले में युवती की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में रहने वाली एक युवती बिजनेस सॉल्यूशन से जुड़ी सर्विस देने वाली कंपनी में काम करती है। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने उसकी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना लिया। इस प्रोफाइल पर वह लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इस प्रोफाइल पर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया है। लोग उसे लगातार कॉल कर परेशान कर रहे हैं। इससे युवती काफी परेशान है और मानसिक प्रताडऩा झेल रही है। इस बारे में जब उसने आरोपी से बात करने का प्रयास किया तो उसने अभद्रता की। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शशिकांत नामक एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।