फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा किरण होम में नहीं मिलता पौष्टिक भोजन और उचित उपचार : याचिका समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने किया होम का दौरा, लोगों से बातचीत के वीडियो बनाए
विज्ञापन

एलजी पर उठाए सवाल, कहा-प्रशासक को निलंबित क्यों नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को आशा किरण होम का दौरा कर मौतों के मामले की जांच की। समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने लोगों से बात कर वीडियो बनाए। उन्होंने कहा कि वीडियो को जल्द जारी किया जाएगा। बातचीत के दौरान लोगों बताया गया कि उन्हें पौष्टिक भोजन और उचित उपचार नहीं मिल रहा था। वहीं, एलजी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि होम के प्रशासक राहुल अग्रवाल को अभी तक निलंबित नहीं किया गया है, जबकि राहुल भ्रष्टाचार के आरोप में पांच साल तक निलंबित रह चुके हैं। जांच की रिपोर्ट विधानसभा के स्पीकर को सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आशा किरण होम में इतनी अव्यवस्था और मौतें होने के बाद भी एलजी ने राहुल पर कार्रवाई नहीं की है। राहुल 2016 में एसडीएम थे। एसडीएम रहते हुए उन पर सीबीआई की जांच चल रही थी। उन्हें पांच साल तक निलंबित भी रखा गया। हमारी मांग है कि ऐसे अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों को आशा किरण होम में जाने से रोका गया। आखिर उन्होंने अंदर ऐसा क्या छिपाया हुआ है, जबकि याचिका समिति सांविधानिक अधिकार रखती है। हम ये पूरी रिपोर्ट विधानसभा के स्पीकर को सौपेंगे। ये विशेषाधिकार और कमेटी के सांविधानिक अधिकारों के उल्लंघन का मामला है। दिल्ली सरकार की मंत्री ने इस पर जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति को शिकायत मिली, इसलिए याचिका समिति यहां जांच करने के लिए पहुंची है। हम इसके लिए विधानसभा के स्पीकर को लिखेंगे। एलजी ऐसे अधिकारियों को बचाने का काम कर रहें हैं। दिल्ली के सारे विभाग उनके पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें