नोएडा (संवाद)। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीबी रोगियों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए 31 पौष्टिक आहार किट वितरित की गईं। आयोजन में समाजसेवियों और रेड क्रॉस टीम ने मिलकर मरीजों का उत्साह बढ़ाया।