यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में छह महीने पहले हुई मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुजुर्ग ने बेटे और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। नगला जहानूं निवासी राज मोहम्मद ने बताया कि 24 अक्टूबर, 2025 को इमरान ने लाठी-डंडे से उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो