फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनयू के माही मांडवी हॉस्टल का विवादों से है पुराना नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब हॉस्टल में वेज-नॉन वेज को लेकर विवाद आया है सामने
विज्ञापन


-2016 में लापता छात्र नजीब अहमद के साथ हुई थी झड़प
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का माही मांडवी हॉस्टल एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार मेस में वेज-नॉन वेज खाने की व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। इसको लेकर एक नोटिस भी मेस में चस्पा किया गया था। हालांकि उसे बाद में हटा लिया गया है।
विज्ञापन


मगर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) और लेफ्ट छात्र संगठनों के बीच वेज-नॉन वेज को लेकर विवाद जारी है। बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू का यह हॉस्टल वर्ष 2016 में चर्चा का केंद्र रह चुका है। जब यहां पर अक्टूबर महीने में जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के साथ कुछ छात्रों की झड़प हुई थी। उस समय हॉस्टल का कमरा नंबर 106 काफी चर्चा का विषय रहा था। हालांकि उस घटना के बाद से छात्र नजीब के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में जांच एजेंसी कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल कर चुकी है। वहीं वेज-नॉन वेज मामले को लेकर एबीवीपी से जेएनयू छात्र संघ में संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा कि मेस में वेज और नॉन वेज खाना बनने के बर्तन अलग होने चाहिए। यह वेज खाने वाले छात्रों का अधिकार है कि खाना कैसे बने और कैसे मिल रहा है। छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि वेज और नॉन वेज खाने को अलग चश्मे से देखना जातिवाद के सिवा कुछ नहीं है।ऐसे विचार का छात्र संघ पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें