फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शासनादेश के इंतजार में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के चिकित्सालयों और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नौ अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। संघ का कहना है कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ वार्ता में सहमति बनी मांगों पर शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


संघ की प्रमुख मांगों में गृह जनपद में तैनाती, रिक्त पदों पर पदोन्नति, समान भत्ते, उच्च शिक्षा के लिए सवेतन अवकाश और कर्मचारियों के बच्चों के लिए पालनाघर की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि शासनादेश जारी करने में देरी होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें