फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान महापड़ाव में बढ़ी आंदोलनकारियों की संख्या, नारेबाजी

Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
किसान महापड़ाव में बढ़ी आंदोलनकारियों की संख्या
किसान बेरोजगार सभा समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन का किया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आबादी के मामले का निस्तारण करने समेत मांगों को लेकर ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण पर चल रहे महापड़ाव में शनिवार को सैकड़ों किसान पहुंचे। किसान बेरोजगार सभा समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन का समर्थन किया।
किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष अशोक ने कहा कि दो मई को होने वाली विशाल किसान महापंचायत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। सीटू यूनियन के 50 से भी अधिक मजदूरों ने अध्यक्ष फिरोज खान और महासचिव संतोष के नेतृत्व में समर्थन दिया। किसान सभा के प्रवक्ता डाॅ. रुपेश वर्मा ने कहा कि दो मई को हजारों किसान प्राधिकरण को घेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर रामचंद्र, किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, किसान बेरोजगार सभा के सूबेराम भाटी, राजेेंद्र प्रधान, अजयपाल, पप्पू प्रधान, सभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, सुरेंद्र यादव, महाराज सिंह प्रधान, तेजपाल, किसान सभा के सचिव मनोज प्रधान,बिजेंद्र नागर, भीम, काले, दिनेश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्राधिकरण की मनमानी और वादाखिलाफी पर गुस्सा जाहिर करते हुए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। धरने पर किसानों ने ऐलान किया है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें