वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले को दो गोल्ड और एक रजत पदक
नूंह। हरियाणा यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा इनामूल और जहीर ने गोल्ड व एक अन्य युवा अमन ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सात सितंबर से प्रदेश के युमनानगर में चल रही इस प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इनामूल 12वीं कक्षा व जहीर खान कॉलेज में पढ़ते हैं। वहींअमन 11वीं का छात्र है। प्रदेश स्तर की इस प्रतियोगिता में युवाओं के इस शानदार प्रदर्शन से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। ये सभी नूंह में मास्टर पेसिफिक प्रतियोगिता के गोल्ड मेडलिस्ट आबिद हुसैन की देखरेख में वेटलिफ्टिंग के गुर सीख रहे हैं। इस मौके पर सभी युवाओं ने बताया कि वह भी अपने गुरु आबिद हुसैन की तरह देख विदेश में मेवात का नाम को रोशन करना चाहते हैं, जिसे ध्यान में रखकर वह दिन रात अपनी पढ़ाई के साथ वेटलिफ्टिंग की तैयारियों में लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन में उनके स्कूल स्टाफ के साथ अभिभावकों की बड़ी भूमिका है। कोच आबिद हुसैन व जाकिर हुसैन ने कहा कि उनका प्रयास जिले के युवाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का है।