फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएल-3 : पटना, राजस्थान और बंगलूरू जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना के श्रेयस, राजस्थान के अनिल और बंगलुरू के सनी बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रही नोएडा प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन तीन में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटना सुपर जायंट्स ने चेन्नई एनबीएस थाला को 25 रन से, दूसरे मैच में राजस्थान लीथल ने लखनऊ जीआर रॉयल्स को दो विकेट से और तीसरे मैच में बंगलूरू टाइगर्स ने उत्तराखंड एसएमआर वारियर्स को सात विकेट से पराजित किया। पटना के श्रेयस बाजपेयी, राजस्थान के अनिल आर्या और बंगलुरू के सनी नागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि पहले मैच में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयश के 100 रनों की मदद से 213 रन बनाए। चेन्नई के दीपांशु ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 189 रन ही बना सकी। इसमें विशाल ने 50 और चिंटू ने 48 रनों का योगदान दिया। पटना के लोकेश ने चार विकेट हासिल किए। दूसरे मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। राजस्थान की टीम ने 97 रन बनाकर मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। लखनऊ के अनिल ने तीन विकेट हासिल की। तीसरे मैच में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित के 27 और करन के 26 रनों की मदद से 118 रन बनाए। बंगलूरू के संतोष ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलूरू ने सनी के नाबाद 25 रन के योगदान से मैच जीत लिया। उत्तराखंड के मोहित, विनोद और आकिफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें