नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन-3 का लीग मैच हुआ। एनपीजी इलेवन ने मुकाबला एक विकेट से जीत लिया। मंगलवार को हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटल किंग्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी एनपीजी इलेवन ने 9 विकेट खोकर उन्नीसवें ओवर में मैच जीत लिया। एनपीजी इलेवन के प्रतीक 57 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।