फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राकेश टिकैत को बताईं जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शहर आगमन पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अगुवाई कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता की बात और तीनों प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं, किसानों से संबंधित समस्याओं से राकेश टिकैत को अवगत कराया। 26 अगस्त को जेवर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होने वाली पंचायत की भी जानकारी दी। गुर्जर समाज के लोगो ने इस दौरान मोमेंटो देकर टिकैत का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी , एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जीत सिंह अवाना, आजाद चौहान महाराज सिंह, अवाना रणवीर भाटी, अरुण अवाना सतपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें