फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब उदित राज ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवारों का आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बृहस्पतिवार सुबह सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के बारे में बात की। इसके अलावा चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। उदित ने कहा कि सुनीता से मिलने पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने सुनीता के साथ आयकर विभाग में काम किया है। संकट में हम सब साथ हैं। सुनीता से बुधवार को उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मुलाकात की थी। इसके अलावा उदित ने एक पोस्ट में लिखा कि उतर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट को एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाने के लिए उनसे जुड़ें। आपका समर्थन ही हमारी ताकत है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें