फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब यमुना सिटी में भी बनेंगे ट्रैक्टर, 5500 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इनवेस्ट यूपी के तहत तीन कंपनियों को सौंपा जमीन का आवंटन पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के बाद अब यमुना सिटी में ट्रैक्टर का निर्माण होगा। साथ ही ड्राई फ्रूट्स एंड पैकेजिंग उद्योग भी लगेगा। मंगलवार को ऐसी तीन कंपनियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनवेस्ट यूपी के तहत आवंटन पत्र सौंपा। तीनों कंपनी यमुना सिटी में कुल 3475 करोड़ का निवेश करेंगी और 5500 से अधिक लोगों को रोजगार देंगी।

यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में 154 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। कंपनी यहां पर मैन्युफेक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसमें ट्रैक्टर के अलावा कृषि उपकरण का निर्माण होगा। प्लांट पर कंपनी 2029 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी में 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी सीएनएच इंडस्ट्रीयल इंडिया को यमुना सिटी के सेक्टर 8-डी में 100 एकड़ जमीन का आवंटन किया है। 1219 करोड़ की लागत से ट्रैक्टर निर्माण यूनिट लगाएगी जिससे 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
अफसरों ने बताया कि सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भी सेक्टर 8-डी में 30000 वर्ग मीटर जमीन दी गई है। यहां पर कंपनी ड्राई फ्रूट्स प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग यूनिट लगाएगी। करीब 225 करोड़ के निवेश से यहां 569 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


अभी ग्रेटर नोएडा में बन रहे है ट्रैक्टर
अफसरों ने बताया कि तीनों कंपनियों को आवंटन पत्र सौंप दिया गया है। जल्द ही उनको कब्जा दिया जाएगा ताकि अपना निर्माण शुरू कर सकें। अभी गौतमबुद्ध नगर में एकमात्र कंपनी ट्रैक्टर बना रही है जो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर ईकोटेक-तीन में लगी है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी पिछले 25 साल से भी अधिक समय से ग्रेटर नोएडा में ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। अब यमुना सिटी में भी ट्रैक्टर बनने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें