अब नोएडा सीईओ की कुर्सी को लेकर चर्चा
नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के पद से डॉ. लोकेश एम को हटाए जाने के बाद कुर्सी खाली हो गई है। पद पर सोमवार देर शाम तक कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। ऐसे में सीईओ का प्रभार किसी अधिकारी को दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। जिले में ही तैनात एक अधिकारी के नाम पर चर्चा तेज है। ऐसा होने पर दोहरी जिम्मेदारी हो जाएगी। लेकिन शासन से अभी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। अतिरिक्त प्रभार नहीं दिए जाने की स्थिति में प्राधिकरण के ही एसीईओ को जिमेदारी मिल सकती है। फिलहाल इस कुर्सी के लिए पूरे प्रदेश की नौकरशाही में चर्चा है। ब्यूरो